हरियाणा में इस रूट पर AC E-बस सेवा शुरू, देखे किराया और रूटमैप

 | 
हरियाणा में इस रूट पर AC E-बस सेवा शुरू, देखे किराया और रूटमैप

Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। हरियाणा के सोनीपत से नई AC E-बस सेवा शुरू कर दी गई है। रोडवेज ने कुंडली रूट के बाद अब गोहाना रूट पर भी यात्रियों की सुविधा के लिए E-बस सेवा शुरू कर दी है। यात्रियों को इस रूट पर AC बसों की सुविधा मिलेगी।

जानकारी के अनुसार शुरुआत में रोडवेज ने दो E-बसों का इस रूट पर संचालन शुरू किया है। ये बस सुबह सोनीपत से रवाना होंगी और सुबह की वापसी करेंगी। Haryana News

मिली जानकारी के मुताबिक यात्रियों को यह सुविधा केवल 70 रुपये में उपलब्ध करा दी गई है। इन बसों का हर निर्धारित रूट पर रुकना अनिवार्य किया गया है। रोडवेज के अधिकारियों का कहना है कि यात्रियों की मांग पर E-बसों के फेरे भी बढ़ाए जा सकते हैं। Haryana News

साधारण बस और AC बस के किराए

गोहाना रूट पर रोजाना सैकड़ों यात्री सफर करते हैं। साधारण बस का किराया सोनीपत से गोहाना 45 रुपये है, जबकि E-बस का किराया 70 रुपये निर्धारित किया गया है। Haryana News

जानकारी के अनुसार यात्रियों को डेढ़ गुणा किराये में AC बस की सुविधा उपलब्ध होगी। सोनीपत बस अड्डा से E-बसे सुबह 6:30 और 7:30 बजे रवाना होगी। 8:30 और 9:30 बजे गोहाना से सोनीपत के लिए वापसी करेगी।

मिली जानकारी के मुताबिक इन बसों से दैनिक यात्रियों को बड़ा फायदा मिलने वाला है। इस बसों में केवल छात्राओं के पास मान्य होंगे, अन्य यात्रियों को इन बसों में किराया देना होगा। Haryana News

E-बस का सोनीपत से गोहाना तक का किराया

रूट (Stops)    किराया (रुपये में)
लघुसचिवालय    15
बड़वासनी        20
रतनगढ़              30
बादशाहपुर माच्छरी 35
मोहाना         40
तिहाड़ मोड़    45
बिधल          50
जौली-लाठ      55
दमकन खेड़ी    60
बड़ौता        65
गोहाना        70

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News