गिट्स के आॅटोमोबाईल के 30 स्टूडेंट्स का बाॅस इण्डिया जयपुर में शैक्षणिक भ्रमण

गीतांजली इन्स्टिटियूट आॅफ टेक्नीकल स्टडीज, उदयपुर के बी.टेक आॅटोमोबाईल इन्जिनियरिंग ब्रान्च के 30 विद्यार्थियों ने आॅटोमोबाईल एवं पाॅवर मशीनरी के क्षेत्र की प्रतिष्ठित कम्पनी बाॅस इण्डिया जयपुर में शैक्षणिक भ्रमण

 | 
गिट्स के आॅटोमोबाईल के 30 स्टूडेंट्स का बाॅस इण्डिया जयपुर में शैक्षणिक भ्रमण

गीतांजली इन्स्टिटियूट आॅफ टेक्नीकल स्टडीज, उदयपुर के बी.टेक आॅटोमोबाईल इन्जिनियरिंग ब्रान्च के 30 विद्यार्थियों ने आॅटोमोबाईल एवं पाॅवर मशीनरी के क्षेत्र की प्रतिष्ठित कम्पनी बाॅस इण्डिया जयपुर में शैक्षणिक भ्रमण किया।

गिट्स डायरेक्टर डाॅ. विकास मिश्र ने बताया कि संस्थान द्वारा सदैव विद्यार्थियों को औद्योगिक क्षेत्र की नवीनतम तकनीकी से अवगत कराना प्राथमिकता रही हैं इसी क्रम में यह भ्रमण सम्पादित कराया गया हैं। विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए शैक्षणिक भ्रमण का बहुत बडा योगदान हैं। इसी के तहत विद्यार्थियों की बाॅस इण्डिया जयपुर में विभागाध्यक्षा दीप्ती खत्री व असिस्टेंट प्रोफेसर नवीन मिश्र के नेतृत्व में शैक्षणिक भ्रमण किया।

विभागाध्यक्षा के अनुसार विद्यार्थियों ने डिजल फ्यूल पम्प, नोजल होल्डर असेम्बली, कैलीब्रेशन एण्ड टेस्टिंग आॅफ डिजल फ्यूल पम्प, फ्यूल इंजेक्शन, सेफ्टी व मेंटीनेंस के बारे में जानकारियां अर्जित की।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News