शैक्षणिक मार्गदर्शन एवं केरियर परामर्श कार्यशाला 6 व 7 को
जिला प्रशासन, रोजगार विभाग एवं पेसिफिक विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वाधान में दो दिवसीय शैक्षणिक मार्गदर्शन एवं कैरियर परामर्श कार्यशाला का आयोजन 6 व 7
जिला प्रशासन, रोजगार विभाग एवं पेसिफिक विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वाधान में दो दिवसीय शैक्षणिक मार्गदर्शन एवं कैरियर परामर्श कार्यशाला का आयोजन 6 व 7 जुलाई को सुखाडिया विश्वविद्यालय सभागार में होगा।
जिला कलक्टर आशुतोष पेडणेकर ने बताया कि एक्शन उदयपुर के तहत जुलाई माह में शैक्षणिक एवं कैरियर मार्गदर्शन बाबत छात्र-छात्राओं, अभिभावकों, कैरियर अध्यापकों के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
सूचना केन्द्र में बुधवार को आयोजित प्रेस वार्ता में जिला रोजगार अधिकारी धनपत सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्र की शैक्षणिक प्रतिभाओं का सम्मान, सम्मानित प्रतिभाओं द्वारा वक्तव्य, आगामी अध्ययन हेतु शैक्षणिक मार्गदर्शन, विभिन्न क्षेत्रों में भावी कैरियर हेतु परामर्श, विशिष्ट प्रेरक वक्ताओं द्वारा मोटिवेशन लेक्चर एवं प्रजेन्टेशन, बैंक सहायता एवं रोजगार शिविर, केरियर उपयोगी प्रदर्शनी एवं सामग्री वितरण आदि गतिविधियों का आयोजन होगा। इस अवसर पर पैसिफिक विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.भगवती प्रसाद शर्मा ने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा प्रतिभा सम्मान, कैरियर गाइड विमोचन, मोटिवेशन वार्ताएं, प्रजेण्टेशन आदि कार्यक्रम आयोजित होंगे।