ए.सी.बी ने धरा रिश्वतखोर इंजीनियर
आज भ्रष्टाचार निरोधक टीम ने कार्यवाही करते हुए हाउसिंग बोर्ड प्रोजेक्ट इंजीनियर को कांट्रेक्टर से 30 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा। इंजीनियर ने यह रिश्वत कांट्रेक्टर के बिल पास करने के एवज में मांगी थी।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, उदयपुर के एस .पि प्रसन्न खमेसरा ने बताया कि टाइल कांट्रेक्टर गजेन्द्र सिंह ने शिकायत की थी कि हाउसिंग बोर्ड प्रोजेक्ट इंजीनियर अजय मेहता निवासी सेक्टर- 4 ने उसके बिल पास करवाने के बदले 50 हजार रुपए मांगे; जिसपर गजेन्द्र ने रिश्वत की पहली रकम 30 हजार, अजय मेहता के सेक्टर- 11 स्थित ऑफिस में देने पहुंचा, जहाँ अजय को ए.सी.बी ने पकड़ लिया।
जानकारी है कि गजेन्द्र के सेक्टर – 9 में रोड पर टाइल लगाने का ठेका लिया हुआ है, उसी का बिल पास करवाने वह अजय मेहता के पास गया था।