ए.सी.बी ने वकील को रिश्वत लेते पकड़ा

आज ए.सी.बी ने प्रार्थी की शिकायत पर कार्यवाही करते हुए एक सरकारी वकील को रंगे हाथो धर पकड़ा। वकील के खिलाफ प्रार्थी ने अपनी फ़ीस से ज्यादा रुपए मांगने पर शिकायत की थी।

 | 

ए.सी.बी के एडिशनल एसपी प्रसंग खमेसरा ने बताया कि, एक महिला डाक्टर ने शिकायत में उन्हें बताया था की पिछले वर्ष उसके द्वारा ईलाज के दौरान एक महिला तुलसी पत्नी गोपाल शर्मा की मौत हो गई थी। इस पर महिला के पति ने मुकदमा दर्ज करवाया था।

मुकदमे की पेरवी के लिए सरकारी वकील गणपत चौधरी पुत्र वर्धि च्न्द्र निवासी सेक्टर-9 ने डाक्टर से अच्छी पैरवी के लिए 20,000 रुपए मांगे, जिसकी शिकायत डॉक्टर ने ए.सी.बी से की थी।

कार्यवाही करते हुए ए.सी.बी की टीम ने आज मार्क किए हुए नोटों के साथ गणपत चौधरी को ठोकर स्थित मांझी की सराय से गिरफ्तार किया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News