एसीबी ने महिला पटवारी को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा

उदयपुर जिले के मावली तहसील के अंतर्गत गादोली पटवार मंडल की महिला पटवारी को एसीबी की स्पेशल युनिट ने नामांतरण खोलने के एवज में तीन हज़ार पांच सौ रूपये की रिश्वत मांगने के आरोप में रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

 | 

डुंगरनाथ नामक परिवादी ने एसीबी से मावली तहसील के अंतर्गत आने वाले गादोली पटवार मंडल की पटवारी समता जैन द्वारा जमीन का नामांतरण खोलने के एवज में 3,500 रुपये की रिश्वत की मांग किये जाने पर लिखित में शिकायत दर्ज करवाई गई।

महिला पटवारी की खिलाफ शिकायत मिलते ही एसीबी की टीम ने इसका सत्यापन कराया। शिकायत का सत्यापन होने के बाद आज एसीबी की टीम ने महिला पटवारी को तीन हज़ार पांच सौ रुपये की रिश्वत राशि के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News