राजस्थान में बस में सफर कर रहे युवक से ACB को मिले 85 लाख रुपये, घर पहुंचने पर 45 लाख कैश और बरामद

 | 
राजस्थान में बस में सफर कर रहे युवक से ACB को मिले 85 लाख रुपये, घर पहुंचने पर 45 लाख कैश और बरामद  

Udaipur Times, Rajasthan News : राजस्थान से बड़ी खबर सामने आ रही है। राजस्थान के बीकानेर में ACB को बस में सफर कर रहे युवक के पास 85 लाख रुपए की नगदी बरामद हुई है। 

ACB द्वारा की गई इस पूछताछ में पता चला है कि ये रकम बीज निगम के नामित निदेशक जुगल किशोर बिश्नोई के श्रीगंगानगर स्थित ठिकाने पर पहुंचाई जानी थी। Rajasthan News

ACB से मिली जानकारी के अनुसार दूसरी टीम को बीज निगम के नामित निदेशक जुगल किशोर बिश्नोई के बीकानेर में जयपुर रोड स्थित घर से 45 लाख रुपए कैश और बरामद किया गया है। ACB टीम बस से पकड़े गए युवक स्वतंत्र ज्याणी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। जानकारी के मुताबिक मामले में जुगल किशोर बिश्नोई से भी पूछताछ की जाएगी। Rajasthan News

90 लाख बस में...

बीकानेर ACB के ASP आशीष कुमार ने जानकारी के अनुसार बताया है की - रविवार को सूचना मिली थी कि बेनामी संपत्ति और अवैध धन के मामले से जुड़े कुछ लोग बड़ी राशि को बीकानेर से श्रीगंगानगर भेजने की तैयारी में हैं। एक युवक के माध्यम से बस के जरिए करीब 90 लाख रुपए श्रीगंगानगर पहुंचाने की सूचना थी। Rajasthan News

मिले 85 लाख

ASP ने बताया- ACB टीम ने पुलिस की मदद से नाकाबंदी करके लूणकरणसर थाना क्षेत्र के पास बीकानेर से श्रीगंगानगर जा रही एक बस में युवक से राशि बरामद की गई है। Rajasthan News

घर पहुंची ACB

ACB के ASP आशीष कुमार ने जानकारी के मुताबिक बताया- युवक के कबूलनामे के बाद ACB की दूसरी टीम ने बीज निगम के नामित निदेशक जुगल किशोर बिश्नोई के घर पर छापा मारा। तलाशी के दौरान वहां से 45 लाख रुपए कैश बरामद हुए। Rajasthan News अब ACB की टीम रकम से जुड़े सोर्स के बारे में पूछताछ कर रही है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News