हरियाणा में ACB टीम की कार्रवाई, पशु चिकित्सक को 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा

 | 
हरियाणा में ACB टीम की कार्रवाई, पशु चिकित्सक को 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा

Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के पानीपत के बडौली गांव के पशु अस्पताल में तैनात पशु चिकित्सक को ACB की टीम ने 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़ लिया है। खबरों से मिली जानकारी के अनुसार, पशुओं का लोन पास कराने के लिए आरोपी डॉ ने शिकायतकर्ता से 7500 रुपये की मांगे थे। Haryana News

शिकायतकर्ता द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक ACB ने ट्रैप लगाकर पशु अस्पताल से ही आरोपी डॉ को रंगेहाथ रिश्वत लेते पकड़ लिया। फिलहाल टीम आरोपी पशु चिकित्सक के खिलाफ आगे की कार्रवाई कर रही है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News