हरियाणा में ACB टीम की बड़ी कार्रवाई, 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते ASI को किया गिरफ्तार
Udaipur Times, Haryana News, गुरुग्राम/नूंह : हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV&ACB) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नूंह जिले के थाना अकेड़ा में तैनात सहायक उप निरीक्षक (ASI) अशोक को 20,000 रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
- केस से नाम निकलवाने के बदले मांगी रिश्वत
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता ने ब्यूरो को शिकायत दी थी कि ASI अशोक ने केस में शिकायतकर्ता और उसकी पत्नी का नाम निकलवाने के बदले कथित तौर पर 20,000 रुपये की रिश्वत मांगी थी।
- शिकायत पर बिछाया जाल, आरोपी गिरफ्तार
शिकायत के आधार पर एसवी एंड एसीबी गुरुग्राम की टीम ने इंस्पेक्टर संत राम के नेतृत्व में जाल बिछाया और 12 अक्टूबर 2026 को आरोपी ASI को 20,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।
- भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज
इस संबंध में पुलिस थाना SV&ACB, गुरुग्राम में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं 7, 7A एवं 13(1)(b) सहपठित धारा 13(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। ट्रैप की कार्रवाई के दौरान भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 105 के तहत निर्धारित प्रक्रिया का पालन किया गया। मामले में आगे की जांच जारी है।