हरियाणा में ACB टीम की बड़ी कार्रवाई, 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते फायर विभाग के कर्मचारी को पकड़ा
Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा के गुरुग्राम से बड़ी खबर सामने आ रही है। राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो गुरुग्राम की टीम ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए फायर विभाग गुरुग्राम में कार्यरत आरोपित कर्मचारी मनोज कुमार को 15 हजार की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता ने ACB को शिकायत दी कि वह पारसनाथ एक्सोटिका सोसायटी के मेंटेनेंस विभाग में अकाउंटेंट के पद पर कार्यरत है। 13 अप्रैल 2026 को सोसायटी के एक फ्लैट में आग लगने की घटना हुई थी। Haryana News
जानकारी के मुताबिक, इस मामले में अग्निशमन विभाग सेक्टर-29 गुरुग्राम में तैनात आरोपित मनोज कुमार द्वारा शिकायतकर्ता को ड्यूटी में लापरवाही के मामले में फंसाने की धमकी देकर 20 हजार रिश्वत की मांग की गई। बाद में आरोपित ने सौदेबाजी कर रिश्वत राशि 15000 तय की। Haryana News
तीन लाख नकद मिला
मिली जानकारी के अनुसार, शिकायत मिलने पर टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया। इस दौरान आरोपित मनोज कुमार को शिकायतकर्ता से रिश्वत लेते हुए पकड़ा। इसके अतिरिक्त आरोपित की गाड़ी की तलाशी लेने पर करीब तीन लाख नकद राशि भी बरामद की गई, जिसके संबंध में आरोपित से पूछताछ की जा रही है। Haryana News
जानकारी के मुताबिक, इस संबंध में आरोपित के विरुद्ध ACB गुरुग्राम थाने में गुरुवार को केस दर्ज किया गया। आरोपित को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।
