हरियाणा में भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ ACB का बड़ा एक्शन, CM से की ये सिफारिश
Udaipur Times, Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। भ्रष्टाचार के मामले में पैसे लेते रंगे हाथों पकड़े जाने वाले सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ अब हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) सख्त नजर आ रहा है। जानकारी के लिए बता दें की ACB ने CM सैनी से भ्रष्टाचार में गिरफ्तार होने के बाद जमानत पर आने वाले कर्मियों पर सख्ती बरतने का आग्रह किया है।
जैसा कि बताया जा रहा है ACB की ओर से कहा गया है कि ऐसे कर्मचारियों को पहले तो बहाल नहीं करना चाहिए लेकिन यदि जमानत होने के बाद पैडिंग जांच के तहत उन्हें बहाल किया जाता है तो उनकी पोस्टिंग पुराने स्थान से कम से कम 100 किलोमीटर दूर के जिलों में होनी चाहिए। ACB ने प्रदेश भर से ऐसे करीब 35 दागी अधिकारियों और कर्मचारियों की सूची CM सैनी को दी है जिसमें वह पुराने जिलों में ही दोबारा से ड्यूटी कर रहे हैं। ये भी बताया गया कि CM सैनी भी ऐसे सिस्टम से नाराज हैं और उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तत्काल ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
ACB अफसरों की मानें तो प्रदेश के कई विभागों में ऐसे अफसर व कर्मचारी तैनात हैं जो पूर्व में एक बार रंगे हाथों गिरफ्तार हो चुके हैं लेकिन उनका भ्रष्टाचार को लेकर रवैया वैसे ही बना हुआ है। ACB ने ऐसे कई कर्मचारियों की सूची तैयार की है। सूत्रों की मानें तो ACB की ओर से तैयार की गई 35 अफसरों की सूची में उक्त कई अफसर व कर्मचारी शामिल हैं।
