अशोक नगर में एक्सीडेंट, 10th के छात्र की मौत
उदयपुर 9 मई 2019 शहर के अशोकनगर रोड नंबर 10 पर ऑर्बिट काम्प्लेक्स के सामने स्कूटी सवार बालक सामने से आ रहे ट्रेक्टर की चपेट में आ गया। बालक की हादसे में मृत्यु हो गई। प्रत्यक्षदर्शियो के अनुसार बच्चे का सर ट्रेक्टर के पहिये के तले आ गया जिससे सर में गहरी चोट लगी।

भूपालपुरा पुलिस थाना से मिली जानकारी के अनुसार बालक की पहचान 16 वर्षीय हर्ष अग्रवाल पिता संजय मित्तल निवासी अशोकनगर के रूप में की गई है। बताया जा रहा है की बालक घर से ट्यूशन के लिए निकला था की अशोकनगर रोड नंबर 10 पर ऑर्बिट काम्प्लेक्स के सामने ट्रेक्टर से उनका एक्सीडेंट हो गया। एक्सीडेंट के बाद आसपास एकत्रित लोगो ने बच्चे को अस्पताल पहुंचाया जहाँ उसे मृत घोषित कर दिया गया।
मृतक हर्ष अग्रवाल महाराणा मेवाड़ पब्लिक स्कूल का दसवीं का छात्र बताया जा रहा है। पुलिस ने ट्रेक्टर ज़ब्त कर प्रकरण दर्ज कर लिया है।