डबोक एयरपोर्ट पर एक्सीडेंट, दो की मौत, दो घायल

उदयपुर के डबोक एयरपोर्ट पर आज सुबह मंगलवार को एक साथ तीन गाड़िया भिड़ जाने से जबरदस्त हादसा हो गया, जिसमे एक पर्यटक और कार ड्राइवर की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए। हादसा डबोक स्थित महाराणा प्रताप हवाई अड्डे के सामने एक कट पर हुआ। बताया जाता हे की कट पर सामने से आते हुए ट्रक से कार भिड़ गई।

 | 

दुर्घटना की खबर मिलते ही मौके पर डबोक थाना पुलिस पहुँच गई और मौके से मृतकों के शवों को अस्पताल पहुँचाया तथा घायलों को इलाज के लिए उदयपुर भेजा गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्घटना में मारे जाने वालो में एक पर्यटक बताया जाता है जबकि दूसरा व्यक्ति कार का ड्राइवर बताया जाता है हालाँकि मृतकों की शिनाख्त के प्रयास अभी जारी है।

डबोक एयरपोर्ट पर एक्सीडेंट, दो की मौत, दो घायल

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News