पुलिस के डंडे से घटी दुर्घटना; युवक ने गवाई जान

पिछली रात हुए एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल एक युवक ने आज तडके दौरान ए इलाज दम तोड़ दिया। चौकाने वाली बात यह है की घटना का ज़िम्मेदार एक ट्रैफिक हवालदार को माना जा रहा है जिसने बाइक पर जा रहे युवक के हाथ पर कथित रूप से डंडा मारा जिससे युवक का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे रोड डीवाइडर से टकराने की वजह से गंभीर रूप से घायल हो गया।

 | 

पुलिस के डंडे से घटी दुर्घटना; युवक ने गवाई जानपिछली रात हुए एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल एक युवक ने आज तडके दौरान ए इलाज दम तोड़ दिया। चौकाने वाली बात यह है की घटना का ज़िम्मेदार एक ट्रैफिक हवालदार को माना जा रहा है जिसने बाइक पर जा रहे युवक के हाथ पर कथित रूप से डंडा मारा जिससे युवक का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे रोड डीवाइडर से टकराने की वजह से गंभीर रूप से घायल हो गया।

मृतक, पायडा निवासी 18 वर्षीय शौक़ीन शाह को गंभीर अंदरूनी चोटें आई जिसके चलते आज सुबह 3:45 को उसने दम तोड़ दिया। घटना से गुस्साए परिजनों और समाज के लोगो ने 5 लाख रु के मुआवज़े की मांग, सरकारी याजनाओ का लाभ और दोषी पुलिस हवालदार को गिरफ्तार कर उस पर हत्या का मुक़दमा दर्ज करने की मांग की।

युवक की मौत की ख़बर पाते ही अस्पताल के शव गृह के सामने कई लोग इखट्टे हो गये, मामला गर्म होते देख भारी पुलिस जाब्ता भी मौके पर बुलाया गया और कई घंटो की समजाइश के बाद परिजनों को शांत किया गया।

पुलिस के डंडे से घटी दुर्घटना; युवक ने गवाई जानसूत्रों के अनुसार कल रात शौक़ीन अपने एक दोस्त के साथ मोटर साइकिल पर कोर्ट चौराहे से गुज़र रहा था तभी ड्यूटी पर मौजूद ट्रैफिक पुलिस ने शौक़ीन के हाथ पर डंडा मार दिया। डंडा मारने की वजह युवक का सिग्नल तोड़ना बताया जा रहा है जबकि शौक़ीन के दोस्त के अनुसार उन्होंने सिग्नल नहीं तोड़ा बल्कि ग्रीन लाइट को क्रॉस करते समय रेड लाइट हो जाने से हवालदार ने डंडा मार दिया।

डंडा लगते ही शौक़ीन मोटरसाइकिल सहित नीचे गिर गया और गंभीर रूप से घायल होगया। शौक़ीन को लीवर और जननांग में चोटें आई।

मृतक अपने परिवार में अकेला कमाने वाले था। अतिरिक्त ज़िला मजिस्ट्रेट ने मुख्यमंत्री सहायता कोष से 50 हज़ार रूपये की घोषणा की है जबकि कई सामाजिक संगठनो ने भी सहायता राशी की घोषणा की है।

पुलिस के अनुसार धारा 304 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी गयी है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News