उदयपुर पिंडवाड़ा हाइवे पर हादसा, दो की मौत
उदयपुर पिंडवाड़ा हाइवे पर गोगुन्दा के चोरबावडी के निकट एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क के दूसरी साइड से आ रही 108 एम्बुलेंस से जा टकराया
| Dec 2, 2019, 01:16 IST
ट्रेलर में सवार दो लोगो की मौत हो गई जबकि एम्बुलेंस में फंसे घायलों की बड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला जा सका।
उदयपुर 2 दिसंबर 2019। उदयपुर पिंडवाड़ा हाइवे पर गोगुन्दा के चोरबावडी के निकट एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क के दूसरी साइड से आ रही 108 एम्बुलेंस से जा टकराया। जिससे ट्रेलर में सवार दो लोगो की मौत गई जबकि एम्बुलेंस चालक और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए है।
बताया जाता है की हादसा रविवार शाम की है। गुर्घटना इतनी भीषण था की ट्रेलर में सवार दो लोगो की मौत हो गई जबकि एम्बुलेंस में फंसे घायलों की बड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला जा सका।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर गोगुन्दा थाना पुलिस मौके पर पहुँच गयी और एम्बुलेंस चालक और उसमे सवार व्यक्ति को बहार निकाला। अभी तक मृतकों की पहचान नहीं हो पायी है। मौके पर गोगुन्दा तहसीलदार और एसडीएम भी पहुँच गए।
