युवक की दुर्घटना में मृत्यु

कल रात ओघना थाना क्षेत्र में दीपावली के मौके पर अपने रिश्तेदारों से मिलकर घर लोटते समय युवक कि दुर्घटना में मृत्यु हो गई।

 | 
युवक की दुर्घटना में मृत्यु

कल रात ओघना थाना क्षेत्र में दीपावली के मौके पर अपने रिश्तेदारों से मिलकर घर लोटते समय युवक कि दुर्घटना में मृत्यु हो गई।

जानकारी अनुसार हिम्मत सिंह (20) व अमर सिंह (21) निवासी कलथारा, दीपावली के अवसर पर समीप के गाँव पडावली कलां में अपने रिश्तेदारों से मिलने गए। रात 9 बजे दोनों घर लौटते समय तेज गति से चल रही मोटरसाईकिल अनियंत्रित होकर कलथारा से निचे उतर गई, इस हादसे में हिम्मत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया व अमर सिंह को मामूली चोटें लगी।

घायल अमर सिंह ने बताया कि हिम्मत सिंह मोटरसाईकिल को तेज गति के कारण सम्भाल नहीं पाया और हादसा हो गया, अमर ने बताया कि उसने ओघना थाना में फोन कर सुचना दी एंव पुलिस दल ने मौके पर पहुँच कर घायलों को ऍम.बी अस्पताल पहुचाया, जहा डॉक्टरों ने हिम्मत को मृत घोषित कर दिया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News