पेट्रोल पंप लूट योजना बनाते समय मौके से फरार अभियुक्त गिरफ्तार
शहर के सूरजपोल थाना पुलिस ने इसी साल के जनवरी की छह तारीख को माछला मगरा कब्रिस्तान से पेट्रोल पंप लूट की योजना बनाते हुए मौके से मोहम्मद वाजिद, इमरान हुसैन उर्फ़ मुर्गा, विक्रम सिंह उर्फ़ विक्की उर्फ़ ज्वाला सिंह, अजय उर्फ़ राकेश खटीक और आरिफ उर्फ़ चेचूबा को मय तलवार, लट्ठ, लोहे का पाइप, पिलार और लाल मिर्च पाउडर सहित गिरफ्तार किया गया था वहीँ मौके से अभियुक्त नीरज सेन अँधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया था।

सूरजपोल थाना पुलिस ने नीरज सेन उर्फ़ सल्लू पिता प्रेमलाल सेन उम्र 24 साल निवासी गोवर्धन विलास पुराने थाने के पास को गिरफ्तार कर लिया है। नीरज सेन ने अपने साथी मोहम्मद वाजिद के साथ मिलकर 17 दिसंबर 2018 की रात्रि को धानमंडी के बीड़ी तम्बाकू के व्यापारी के साथ लूटपाट की वारदात करना स्वीकार किया है।
Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur