नंगी तलवार के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

उदयपुर 26 मार्च 2019, उदयपुर जिले के पानरवा थाना क्षेत्र में गांव निचला आमड़ा में एक व्यक्ति सरे राह नंगी धारदार तलवार लेकर राह चलते लोगो को डरा धमका रहा था। जिस पर पानरवा थाना पुलिस ने पकड़ कर उसे हवालात में बंद किया।

 | 

पानरवा थाना पुलिस के थानाधिकारी सकाराम ने बताया की दौराने गश्त गांव निचला आमडा में बंशीलाल पुत्र भंवरलाल निवासी भैसाना पानरवा जो अपने हाथ में नंगी धारदार तलवार लेकर आम लोगो को डराता धमकाता नज़र आया। बंशीलाल के कब्ज़े से तलवार ज़ब्त कर उसे आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News