मामूली बात पर चाकू से जानलेवा हमला कर हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार
भूपालपुरा थाना क्षेत्र में आयड़ स्थित लोहार कॉलोनी में कल रात एक ट्रेक्टर ने लापरवाही से चला कर ट्रेक्टर को पलटी खिला दी जिससे ट्रेक्टर से बिखरी रेती के नीचे एक मोटरसाइकिल दब गयी। मोटरसाइकिल के मालिक इंज़माम उल हक़ ने चालक को वाहन चालक को टोका तो चालक के साथी आदिल हुसैन उर्फ़ बबलू ने इंज़माम पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। इतना ही नहीं बल्कि बीच बचाव करने आये इंज़माम के पिता अब्दुल रशीद पर चाकू से हमला कर दिया। मौके पर भारी भीड़ इकठ्ठा हो गई। मौका पाते ही आदिल फरार हो गया।

उदयपुर 6 अप्रैल 2019, लापरवाही से ट्रेक्टर चलाने से रोकने की मामूली बात पर जान से मारने की नियत से चाकू का वार कर पिता पुत्र को घायल करने वाली अभियुक्त को भूपालपुरा थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
भूपालपुरा थाना क्षेत्र में आयड़ स्थित लोहार कॉलोनी में कल रात एक ट्रेक्टर ने लापरवाही से चला कर ट्रेक्टर को पलटी खिला दी जिससे ट्रेक्टर से बिखरी रेती के नीचे एक मोटरसाइकिल दब गयी। मोटरसाइकिल के मालिक इंज़माम उल हक़ ने चालक को वाहन चालक को टोका तो चालक के साथी आदिल हुसैन उर्फ़ बबलू ने इंज़माम पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। इतना ही नहीं बल्कि बीच बचाव करने आये इंज़माम के पिता अब्दुल रशीद पर चाकू से हमला कर दिया। मौके पर भारी भीड़ इकठ्ठा हो गई। मौका पाते ही आदिल फरार हो गया।
Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur
भूपालपुरा पुलिस थानाधिकारी राजेश यादव ने बताया की उक्त प्रकरण के अभियुक्त आदिल हुसैन उर्फ़ बबलू पिता मुबारक हुसैन निवासी फ़ौज मोहल्ला नाथद्वारा हाल मुकाम शबरी कॉलोनी आयड़ को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 307 (हत्या के प्रयास) में प्रकरण दर्ज कर लिया है।