फर्जी व्यापारी बन कर ठगी का आरोपी गिरफ्तार
कृषि उपज मंडी सवीना में चार दिन पूर्व यानि 21 फरवरी 2019 को एक ठग के फर्जी व्यापारी बन कर कृषि उपज मंडी स्थित हेमंत जनरल स्टोर नामक दुकान से विभिन्न प्रकार के दालों का आर्डर देकर टेम्पो भेजकर छलपूर्वक 65000 रुपयों की दाल लेकर चलता बना। व्यापारी को पता चलता उसके पूर्व ठग टेम्पो सहित फुर्र हो चूका था।

हिरणमगरी पुलिस थाना में दर्ज शिकायत के अनुसार प्रार्थी पीयूष खोखावत ने रिपोर्ट दी की दिनांक 21-02-2019 को एक व्यक्ति उसकी दुकान पर आया और अपनी बातों की जाल में फंसाकर 65000 रूपये मूल्य की दाल टेम्पो में भरकर चला गया।
Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur
पुलिस थाना हिरणमगरी ने अनुसन्धान कर अभियुक्त 26 वर्षीय परेश कलाल पिता चंदूलाल कलाल निवासी सीमलवाड़ा डूंगरपुर को सवीना फाटक के आसपास घूमता हुआ पाया गया। जिसे गिरफ्तार कर थाने लाया गया। जहाँ पूछताछ में उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।