कोरियर कर्मचारियों के अपहरण का आरोपी हिरासत में
आज पुलिस अधीक्षक हरिप्रसाद शर्मा ने पिछले माह में हुए कोरियर कर्मचारियों के अपहरण के मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को मिडिया के सामने लाए।

आज पुलिस अधीक्षक हरिप्रसाद शर्मा ने पिछले माह में हुए कोरियर कर्मचारियों के अपहरण के मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को मिडिया के सामने लाए।
गौरतलब हैं कि 9 जनवरी 2013 को गोवर्धन विलास थाने में आर.सी कोरियर कम्पनी के दो कर्मचारी मनसाराम व दिनेश प्रजापत को पारस तीराहे से अपहरण कर उनके सोने के जेवरात के पार्सल को छीन कर गुजरात में छोड़ दिया था।
शर्मा ने बताया कि लम्बे समय की छानबीन के बाद पुलिस ने थलवाडा, जालौर निवासी करण सिंह पुत्र किशोर सिंह को हिरासत में लिया है। पुलिस ने बताया कि इस घटना को अंजाम देने के लिए आरोपी समेत 9 जने शामिल थे।
पुलिस ने अब बचे आरोपी जिनमे सुलेमान निवासी जालौर, दौलतराज मेवाडा निवासी मांडा, सोजत, जितेन्द्र प्रजापत निवासी बिठन, जालौर, छैलसिंह निवासी भीनमाल की तलाश कर रही है।