नबालिग से बलात्कार का अभियुक्त गिरफ्तार

शहर की गोवर्धन विलास थाना पुलिस ने करीब महीने भर पहले एक नाबालिग का अपहरण कर उसके साथ बलात्कार करने के आरोप में आज एक अभियुक्त को पानरवा के जंगल से गिरफ्तार किया है।

 | 

नबालिग से बलात्कार का अभियुक्त गिरफ्तार

उदयपुर 12 अक्टूबर 2019 शहर की गोवर्धन विलास थाना पुलिस ने करीब महीने भर पहले एक नाबालिग का अपहरण कर उसके साथ बलात्कार करने के आरोप में आज एक अभियुक्त को पानरवा के जंगल से गिरफ्तार किया है।

गोवर्धन विलास पुलिस थानाधिकारी चेनाराम पाचार ने बताया की पानरवा के जंगलो में छिप कर फरारी काट रहे अभियुक्त कमल सिंह पुत्र मोतीसिंह राजपूत निवासी बिरोठी पानरवा को नाबालिग लड़की के अपहरण और उसके साथ दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

ब पढ़ें उदयपुर टाइम्स अपने मोबाइल पर – यहाँ क्लिक करें

पुलिस ने अभियुक्त को पोक्सो एक्ट में प्रकरण दर्ज कर अनुसन्धान प्रारम्भ कर दिया है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News