आचार्य अभिनन्दन सागर जी महाराज का 73वां जन्म जयन्ती महोत्सव

श्री पद्मप्रभु दिगम्बर जैन मंदिर, पायडा उदयपुर में आचार्य श्री शांतिसागर जी की अक्षूण्ण मूल पट्ट परम्परागत षष्ठम पट्टाधीश भारत गौरव समाधि सम्राट आचार्य श्री अभिनन्दन सागर जी महाराज का 73वां जन्म जयन्ति महोत्सव आज 9 मई शनिवार को पायडा स्थित श्री पद्मप्रभु दिगम्बर जैन मंदिर में बडे हर्षोल्लास से मनाया जायेगा।

 | 

पायडा मंदिर में विराजमान प्रखर वक्ता बालयोगिनी आर्यिका रत्न सुभुषण मति माता जी संसघ के सानिध्य में आज प्रात: भगवान का पंचामृत अभिषेक शांतिधारा सम्पन्न होगी उसके बाद आचार्य अभिनन्दन सागर जी महाराज का जन्म जयन्ति कार्यक्रम में सवेरे 10 बजे महामस्तक अभिषेक होगा उसके बाद पदमप्रभु भगवान का विधान होगा जो शाम 4 बजे तक सम्पन्न होगा।

प्रचार संयोजक संजय गुडलिया ने बताया कि पूज्य आर्यिका श्री ने अपनी वाणी में बताया कि भगवान की पूजा- भक्ति प्रत्येक भक्त को अवश्य करना चाहिए परनु भक्ति के साथ विवके भी उतना ही आवश्यक है। प्रभु भक्ति एवं गुरू भक्ति से संसार के हर कार्य सुलभ एवं सुखदायी बनते है। गुरू के चरणों की सच्ची भक्ति इंसान को भगवान बनाती है।

जिसके पास भक्ति की मास्टर-की है वह मोक्ष के कपाट को शीघ्र ही खोल देता है। मंदिर अध्यक्ष रमेश चन्द्र जैन बताया कि रविवार 10 मई प्रात: 8 बजे पायडा स्थित पदम प्रभु दिगम्बर जैन मंदिर से भव्य शोभा यात्रा के रूप में विशाल जुलुस रैली निकाली जायेगी जो टाउन हॉल स्थित सुखाडिया रंगमंच पर आकर समाप्त होगी।

जहां पर कन्याकुमारी से हिमालय पर्यन्त करने वाली भारत की प्रथम श्रमणी आर्यिकारत्न सुभुषणमति माता जी का मौक्तिक दीक्षा जयन्ति का कार्यक्रम किया जायेगा एवं वही आर्यिकारत्न माताजी के मंगल प्रवचन होगें।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News