आचार्य अनेकान्त सागर जी महाराज का भव्य नगर प्रवेश

वर्तमान पट्टाचार्य आचार्यश्री अनेकान्त सागर जी महाराज संसघ का आज गोवर्धनविलास सरस डेयरी स्थित प्रगति आश्रम से आचार्य संघ का नगर में भव्य मंगल प्रवेश होगा।

 | 

आचार्य अनेकान्त सागर जी महाराज का भव्य नगर प्रवेश

वर्तमान पट्टाचार्य आचार्यश्री अनेकान्त सागर जी महाराज संसघ का आज गोवर्धनविलास सरस डेयरी स्थित प्रगति आश्रम से आचार्य संघ का नगर में भव्य मंगल प्रवेश होगा।

प्रचार प्रसार संयोजक संजय गुडलिया ने बताया कि आचार्य श्री प्रात: 7 बजे प्रगति आश्रम से विहार कर सर्वऋतुविलास मंदिर में दर्शन करेगें वहां से भव्य शोभायात्रा के रूप में हजारों श्रावक-श्राविकाओं के मंगल गीतों एवं गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली जायेगी।

शोभायात्रा में महिलाएं केशरिया वस्त्र धारणकर सिर पर कलश लेते हुए शोभायात्रा में साथ में चलेगी एवं पुरूष श्वेत वस्त्र में जुलुस में होंगें। शोभायात्रा का सर्वऋतुविलास से सुरजपोल, बापुबाजार, मण्डी होते हुए तेलीवाडा स्थित हुमड भवन में भव्य मंगल प्रवेश होगा। श्री पदमप्रभु दिगम्बर जैन मंदिर पंचकल्याणक महोत्सव समिति के अध्यक्ष प्रकाश अदवासिया ने बताया कि मंगल प्रवेश में जगह-जगह श्रावकों द्वारा प्रभावना वितरण की जायेगी एवं जगह-जगह स्वागत द्वार लगाये जायेगें।

पंचकल्याणक समिति के महामंत्री अनील सकरावत ने बताया कि आगामी 19 अप्रैल से 26 अप्रैल 2015 तक युनिवरसिटी रोड़ स्थित श्री पदमप्रभु दिगम्बर जैन मंदिर पायडा में होने वाले भव्य पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव चारों संघों के सानिध्य में सम्पन्न होगा।

मुख्य संयोजक रमेश चन्द्र चिबोडिया ने बताया कि रविवार 12 अप्रैल प्रात: 8 बजे आचार्य श्री अनेकान्त सागर जी महाराज एवं संघ, मुनि धेर्य सागर जी महाराज, मुनि प्रबल सागर जी महाराज एवं आर्यिका रत्न सुभुषणमति माता जी का शास्त्री सर्कल पर भव्य आध्यात्मिक मिलन होगा तत्पश्चात आयड होते हुए श्री पदमप्रभु दिगम्बर जैन मंदिर पायडा में भव्य मंगल प्रवेश होगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News