पहले ही प्रयास में 7वीं रैंक हासिल कर बनीं SDM, जानिए पूजा तिवारी के बारें में
SDM Pooja Tiwari: सोचिए, आप परीक्षा देने पहुंचे हों और अचानक पता चले कि आप पहले ही अफसर बन चुके हैं. कुछ ऐसा ही हुआ पूजा तिवारी के साथ. UP PCS 2025 मेंस देने प्रयागराज पहुंचीं पूजा को पता चला कि UP PCS 2024 में उन्हें सातवीं रैंक मिली है.

पहले ही प्रयास में UP PCS 2024 में सातवीं रैंक हासिल
पूजा तिवारी ने UP PCS 2024 में सातवीं रैंक हासिल की है. खास बात यह है कि यह उनका पहला प्रयास था. इस सफलता के साथ उनका चयन SDM पद के लिए हुआ है.

मेंस परीक्षा देने पहुंची, रिजल्ट ने किया हैरान
पूजा प्रयागराज में UP PCS 2025 की मेंस परीक्षा देने पहुंची थीं. इसी दौरान UP PCS 2024 का रिजल्ट आया. सातवीं रैंक देखकर उन्हें पहले तो अपनी आंखों पर भरोसा ही नहीं हुआ.
SDM बनने की खबर पक्की होते ही पूजा ने 2025 की मेंस परीक्षा नहीं देने का फैसला किया. वह अपनी मां कनक लता और भाई अभिषेक के साथ प्रयागराज से लखनऊ लौट गईं.

मूल रूप से अंबेडकर नगर जिले के टांडा की रहने वाली
पूजा मूल रूप से अंबेडकर नगर जिले के टांडा की रहने वाली हैं. फिलहाल उनका परिवार लखनऊ के कृष्ण नगर में रहता है. उनके पिता सत्य प्रकाश तिवारी यूपी पुलिस में सब इंस्पेक्टर हैं.
गोरखपुर विश्वविद्यालय से पीएचडी
पूजा ने बहराइच से हाईस्कूल और लखनऊ से इंटरमीडिएट किया. नेशनल पीजी कॉलेज से ग्रेजुएशन के बाद JNU से भूगोल में पोस्ट ग्रेजुएशन किया. अभी वह गोरखपुर विश्वविद्यालय से पीएचडी कर रही हैं.
पूजा अपनी कामयाबी का श्रेय माता-पिता, भाई और परिवार को देती हैं. उनके मुताबिक, लगातार मेहनत, आत्मविश्वास और परिवार का साथ ही इस सफलता की सबसे बड़ी वजह रहा.