बड़ी से पानी की पाइपलाइन में बाधा उत्पन्न करने वाले असामाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवा

उदयपुर, 23 अप्रेल 2019 उदयपुर के बड़ी क्षेत्र से शहरवासियों को पेयजल आपूर्ति के लिए पाइपलाइन बिछाने के कार्य के दौरान गोरेला क्षेत्र में इस कार्य में बाधा उत्पन्न करने वाले असामाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रशासन की ओर से कार्यवाही की गई है।

 | 

जिला कलक्टर श्रीमती आनंदी को बड़ी से गोरेला, रामपुरा होते हुए उदयपुर शहर तक आने वाली इस पाइपलाइन की बिछाई के कार्य के दौरान गोरेला क्षेत्र में कुछ सामाजिक तत्वों द्वारा कार्य को रूकवाने की शिकायत प्राप्त हुई। इस पर कलक्टर ने तुरंत एक्शन लेते हुए गिर्वा एसडीएम लोकबधुं एव संबंधित पुलिस उपअधीक्षक को मौके पर भेजा। जहां प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने कार्य में बाधा उत्पन्न करने वाले असामाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए 3 लोगों को हिरासत में लिया और इन्हें पाबंद करते हुए कार्य को पुनः प्रारंभ किया।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

जिला कलक्टर ने कहा कि कोई भी असामाजिक तत्व पाइप लाइन के कार्य में बाधा डालेगा उसके विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जायेगी। गौरतलब है कि ग्रीष्मकाल के मद्देनजर शहर को पेयजल आपूर्ति करने के लिए बड़ी क्षेत्र से पाइपलाइन बिछाने का कार्य किया जा रहा है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News