नगर निगम की ओर से अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई
उदयपुर नगर निगम की ओर से अतिक्रमण के खिलाफ की जा रही कार्रवाई के दौरान आज एक ऐसा मामला सामने आया है जंहा पर नगर निगम की टीम पर जबरन कार्रवाई करने का आरोप लगा है।

उदयपुर नगर निगम की ओर से अतिक्रमण के खिलाफ की जा रही कार्रवाई के दौरान आज एक ऐसा मामला सामने आया है जंहा पर नगर निगम की टीम पर जबरन कार्रवाई करने का आरोप लगा है।
दरअसल शहर के अंदरूनी इलाके में स्थित होटल उदय कोठी के समीप हो रहे निर्माण पर आज नगर निगम की टीम कार्रवाई करने पंहुची ओर जमीनी तल पर दो मंजिला भवन की छत को पंचर करने का काम शुरू हुआ। तभी भवन मालिक ने 2006 में अनुमति होने की बात कही लेकिन निगम की टीम ने अनुमति की सीमा खत्म की बात हवाला देते हुए कार्रवाई शुरू कर दी।
हालाकि इस अतिक्रमण को हटाने के वक्त कोई विरोध नही हो या विरोध से निपटा जा सकें इसके लिए पुलिस जाब्ता भी मौके पर तैनात था। कार्रवाई के दौरान भवन मालिक ने साफ किया कि 2006 से निगम से जमीनी तल सहित दो मंजिला भवन बनाने की अनुमति ली थी लेकिन उस दौरान बजट कम होने से काम धीरे धीरे चल रहा है।
उन्होने यह भी कहा कि अनुमति के बाद भी छत को पंचर करना उचित नही है वही अधिकारियों की माने तो अनुमति केवल एक वर्ष की थी साथ ही अब जो निर्माण किया जा रहा है वह नियम विरूद्ध है इसलिए यह कार्रवाई की जा रही है।