उचित मूल्य दुकानदार के विरूद्ध कार्यवाही

उदयपुर, 15 अप्रेल 2019 स्टॉक में गड़बड़ी पाए जाने पर रसद विभाग के अधिकारीयों ने झाड़ोल क्षेत्र में उचित मूल्य के दूकानदार पर कार्यवाही कर दूकानदार के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट भी दर्ज करवाई गई है।

 | 

झाड़ोल क्षेत्र के उचित मूल्य दुकानदार मुनीर खां सेन्टर कोल्यारी बी की शिकायत पर रसद विभाग के अधिकारियों द्वारा जांच की गई। जांच के दौरान वहां कुल 477.31 क्वि. गेहूं तथा 96 लीटर केरोसीन स्टाॅक के मुकाबले कम पाया गया।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

जिला रसद अधिकारी एम.एल.चैहान ने बताया कि उपभोक्ताओं को समय पर गेहूं वितरण नहीं करने, जांच के दौरान स्टाॅक के मुकाबले गेंहू कम मिलने के कारण दुकानदार के विरूद्ध पुलिस थाना फलासिया में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News