अक्षय तृतीया से पूर्व बाल विवाह पर कारवाई
हर साल अक्षय तृतीया पर शहर मे कई बाल विवाह होने के मामले सामने आते है । इसका ताजा उदाहरण शनिवार को देखने को मिला, जब शहर की सुखेर थाना पुलिस को खेलगांव स्थित कालीघाटी मे एक साथ तीन बाल विवाह होने की सूचना मिली । जिस पर महिला एवं बाल विकास आयोग के अधिकारीयो के साथ सुखेर पुलिस के साथ पहुंचे ।
| May 11, 2013, 17:44 IST
हर साल अक्षय तृतीया पर शहर मे कई बाल विवाह होने के मामले सामने आते है । इसका ताजा उदाहरण शनिवार को देखने को मिला, जब शहर की सुखेर थाना पुलिस को खेलगांव स्थित कालीघाटी मे एक साथ तीन बाल विवाह होने की सूचना मिली । जिस पर महिला एवं बाल विकास आयोग के अधिकारीयो के साथ सुखेर पुलिस के साथ पहुंचे । पुलिस ने बताया मौके पर उस दौरान शादी को लेकर तैयारिया चल रही थी। पुलिस ने कारवाई करते हुए तीन युवतियों और परिजनो को उनके साथ थाने ले गई। जहां से युवतियो के पास उम्र का प्रमाण नही के करण होने से उन्हे मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया। मेडिकल जांच की रिर्पोट के आधार पर दोषियो के खिलाफ कारवाई की जाएगी।
