एक्शन उदयपुर में निखरा सार्वजनिक शौचालय

शहर के सौंदर्यीकरण के लिए जन सहयोग से जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे ‘‘एक्शन उदयपुर कार्यक्रम‘‘ के तहत द हुमन टच सोसााइटी के सदस्यों द्वारा आइस फैक्ट्री गुलाबबाग रोड़ स्थित सार्वजनिक शौचालय का सौन्दर्यीकरण किया गया।

 | 

मुख्य आयोजना अधिकारी सुधीर दवे ने बताया कि सोसायटी के सदस्यों द्वारा शौचालय की साफ सफाई कर रंगरोगन किया गया। शौचालय की दीवारों की साफ सफाई तथा सटे कचरे का एकत्रीकरण कर निस्तारण किया गया। शौचालय के चारों ओर की दीवारों पर संस्थान के सदस्यों द्वारा मनोहारी हल्के पीले रंग का पेन्ट कर निखारा गया।

इस अवसर पर संस्था के सदस्यों ने आमजन से शहर का सौन्दर्यकरण कर साफ सुथरा एवं सुन्दर बनाए रखने की अपील की। इस कार्य में संस्थान के सदस्यों समाधान जोशी, राहुल डेमला, कोमल सुहालका, गौरव पुर्बिया, गौरव सिंह आदि ने सहभागिता निभाई। सौन्दर्यकरण सामग्री जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई गई।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News