नगर निगम द्वारा शहर में अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई

नगर निगम द्वारा शहर में अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई जो निम्नानुसार है मौके पर राजस्व अधिकारी संदीप दाधिच, राजस्व निरीक्षक नितेश भटनागर एवं पटवारी चमनसिंह व बलवन्त सिंह मौजूद थे ।

 | 

नगर निगम द्वारा शहर में अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई

नगर निगम द्वारा शहर में अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई जो निम्नानुसार है मौके पर राजस्व अधिकारी संदीप दाधिच, राजस्व निरीक्षक नितेश भटनागर एवं पटवारी चमनसिंह व बलवन्त सिंह मौजूद थे । 1. श्रीमती लता जेठी द्वारा हाथीपोल मार्ग पर भवन के पूर्व निर्मित जी प्लस टू के उपर अतिरिक्त मंजिल की चुनाई की गई । निगम द्वारा नोटिस देकर कार्य रूकवाने पर भी निरन्तर कार्य जारी रखने पर आज निगम द्वारा छत हटाने की कार्यवाही की गई । कम्प्रेशर की मदद से छत को जगह-जगह से पंचर किया गया ।

2. हाथीपोल तांगा स्टेण्ड पर सरस केबिनधारी द्वारा अतिरिक्त काउन्टर लगाकर अतिक्रमण कर दिया जिसे आज निगम द्वारा गैस कटर से काटकर जब्त किया ।

3. चॉदपोल के पास भीम परमेश्वर मार्ग पर अवैध रूप से लगाये बडे लोहे के केबीन को जब्त किया । गैस कटर से काटकर जब्त किया । उक्त स्थल पर पूर्व में श्रीमती जमना देवी को सरस केबीन दिया था जिसकी अनुज्ञा सरस द्वारा निरस्त कर दी थी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News