एक्शन उदयपुर एप: 352 शिकायतों का समाधान, 216 पर कार्यवाही जारी
स्मार्ट सिटी बनाने के लिए गत दिनों लांच किए गए स्मार्ट एप 'एक्शन उदयपुर' पर समस्याओ का समाधान का सिलसिला जारी है। अब तक इस एप पर शहरवासियों द्वारा 709 शि
स्मार्ट सिटी बनाने के लिए गत दिनों लांच किए गए स्मार्ट एप ‘एक्शन उदयपुर’ पर समस्याओ का समाधान का सिलसिला जारी है। अब तक इस एप पर शहरवासियों द्वारा 709 शिकायतों का पंजीयन किया गया है और प्रशासन द्वारा इनके निस्तारण के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
शहर की जनसमस्याओं के त्वरित और प्रभावी निस्तारण के लिए जिला कलक्टर रोहित गुप्ता की पहल पर विकसित किए गए एंड्राइड एप एक्शन उदयपुर में दर्ज की गई इन समस्याओं पर जहां आमजन द्वारा शहर की आधारभूत समस्याओं से जुड़ी शिकायतों को दर्ज करते हुए स्मार्ट सिटी बनाने में अपना योगदान दिया जा रहा है वहीं प्रषासनिक अधिकारियों द्वारा प्रभावी मॉनिटरिंग और विभागीय अधिकारियों द्वारा समस्याओं के त्वरित निस्तारण के माध्यम से आमजन को राहत प्रदान की जा रही है।
एक्शन उदयपुर एप पर समस्या समाधान के प्रभारी अतिरिक्त कलक्टर ;शहरद्ध ओण्पीण्बुनकर ने बताया कि अब तक इस एप के माध्यम से विविध प्रकार की 709 शिकायतें प्राप्त हुई हैं जिनमें से 352 शिकायतों का संबंधित विभागों द्वारा निस्तारण कर दिया गया है और शेष 216 शिकायतों पर विभागों द्वारा कार्यवाही की जा रही है।
उन्होंने बताया कि इस एप पर प्राप्त 78 शिकायतें ऐसी हैं जो सात या सात से अधिक दिनों से लंबित हैं। इन षिकायतों में सर्वाधिक 24 षिकायतें स्ट्रीट लाईट से संबंधित है तो एवीवीएनएल की 3, गिरे वृक्षों की 12, गार्डन की 13 तथा सड़क की 16 तथा नाली, अवैध हॉर्डिंग और पानी की दो.दो षिकायतें सात दिनों से अधिक समय से लंबित हैं।
इस संबंध में जिला कलक्टर गुप्ता ने समस्त संबंधित विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश प्रदान किए है कि उन्हें प्राप्त होने वाली समस्त प्रकार की शिकायतों का त्वरित गति से निस्तारण हो और कोई भी शिकायत सात दिन से अधिक समय तक लंबित न रहे।