प्रत्येक वार्ड में गठित होगा एक्शन उदयपुर क्लब

जिला प्रशासन द्वारा जन सहयोग से चलाए जा रहे एक्शन उदयपुर कार्यक्रम से सम्बन्धित कोर कमेटी की बैठक जिला कलेक्ट्रेट परिसर में जिला कलक्टर श्री आशुतोष ए. टी. पेडणेकर की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

 | 

बैठक में महापौर श्री चन्द्रसिंह कोठारी नगर निगम आयुक्त श्री हिम्मत सिंह बारहट तथा अधिकारीगण एवं नगर विकास प्रन्यास के अधिकारी तथा पार्षद पारस सिंघवी, भगवान खारोल एवं आमंत्रित सदस्य लोकेश जैन आदि उपस्थित थे।

बैठक के आरंभ में कार्यकम के सदस्य सचिव एवं जिला कार्यकम समन्वयक सुधीर दवे ने कार्यक्रम की समीक्षा रिर्पोट प्रस्तुत की जिसमें 110 पूर्ण हो चूके प्रोजेक्टस की वर्गीकृत जानकारी दी गई। बैठक में महापौर द्वारा कार्यों की मरम्मत एवं रख रखाव के लिए मॉनिटरिंग की आवश्यकता बताई गई तथा उपस्थित नगर निगम अधिकारियों को निर्देशित किया कि एक्शन उदयपुर कार्यक्रम के तहत पूर्ण किये गये कार्याे का रोडमेप तैयार कर मॉनिटरिंग की जाए।

बैठक में वार्ड स्तर पर एक्शन उदयपुर क्लब बनाने का निर्णय लिया गया। इस क्लब के संरक्षक क्षैत्र केे वार्ड पार्षद होगे जिनके द्वारा आमजन के सहयोग से सौन्दर्यकरण कार्य किया जायेगा। वार्डवासियों तथा कॉलोनी वासियों को क्लब में जोडने का कार्य क्षैत्रिय पार्षद द्वारा किया जाएगा।

जनसहभागिता से सार्वजनिक स्थलों को सुन्दर बनाने की जिला प्रशासन द्वारा प्रशासनिक अनुमति प्रदान की जा रही है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News