एक्शन उदयपुर : निखरा रजिस्ट्रार कार्यालय पार्क
जिला प्रशासन द्वारा जनसहभागिता के सहयोग से चलाये जा रहे एक्शन उदयपुर कार्यक्रम के तहत शनिवार रविवार को भट्ट जी की बाडी स्थित रजिस्ट्रार कार्यालय के पास स्थित सार्वजनिक पार्क का विजया बैंक एवं भारतीय शिक्षा संस्थान के सहयोग से स्वयंसेवकों द्वारा सुन्दर कायाकल्प किया गया।

कार्यक्रम सदस्य सचिव तथा मुख्य आयोजना अधिकारी सुधीर दवे ने बताया कि रजिस्ट्रार कार्यालय पार्क में चारों तरफ दिवारों को पीले रंग से पेन्ट कर संवारा गया एवं रेलिंग तथा फुटपाथ टाइल्स को सफेद लाल रंगों से रंगा गया। पार्क में लगी कृत्रिम झोपडी को हरे लाल रंगों से आकर्षक बनाया गया। पार्क के पेड पौधों की कटाई- छंटाई कर साफ सफाई स्वयंसेवकों एवं संस्था सदस्यों द्वारा की गई।
इसके साथ ही फतहसागर पाल पर लगी प्रदर्शनी कार्यक्रम में भी एक्शन उदयपुर से सम्बन्धित आम लोगों को जानकारी दी गई। जिसमें अत्यधिक संख्या में लोगों ने अपने अपने क्षेत्र के प्रोजेक्ट हेतु पंजीकरण कराया। एक्शन उदयपुर कार्यक्रम के तहत शहर के किसी भी क्षेत्र में कोई भी व्यक्ति अथवा समूह किसी भी प्रकार के जनकल्याणकारी कार्य को प्रशासन के आवश्यक सहयोग एवं सहायता से सम्पन्न करा सकता है। शहर में इस कार्यक्रम से सम्बन्धित युवा वर्ग में खासा उत्साह नजर आ रहा है।
एक्शन उदयपुर कार्यक्रम से सम्बन्धित पंजीकरण एवं जानकारी actionudaipur.com एवं फेसबुक पर उपलब्ध है।