एक्शन उदयपुर: दीप ज्योति विद्यालय में पावर पोइन्ट प्रजेन्टेशन

शहर के दीप ज्योति माध्यमिक विद्यालय हिरण मगरी सेक्टर-14 ''एक्शन उदयपुर कार्यक्रम''की टीम द्वारा विद्यालय प्रांगण में पावर पोइन्ट प्रजेन्टेशन प्रस्तुत किया गया।

 | 
एक्शन उदयपुर: दीप ज्योति विद्यालय में पावर पोइन्ट प्रजेन्टेशन

शहर के दीप ज्योति माध्यमिक विद्यालय हिरण मगरी सेक्टर-14 ”एक्शन उदयपुर कार्यक्रम”की टीम द्वारा विद्यालय प्रांगण में पावर पोइन्ट प्रजेन्टेशन प्रस्तुत किया गया।

मुख्य आयोजना अधिकारी सुधीर दवे ने बताया कि शहर में अब तक इस कार्यक्रम के तहत आमजन के सहयोग से पूर्ण किये गये लगभग 60 से अधिक सार्वजनिक स्थलों के नवीनीकरण कार्यो के बारे में चर्चा की गई।

कार्यक्रम में किसी भी प्रोजेक्ट के पंजीकरण कार्य से लेकर प्रशासन के द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सहायता एवं सामग्री की सम्पूर्ण जानकारी टीम द्वारा दी गई।

जिला प्रशासन की ओर से पावर पोईन्ट प्रजेन्टेशन प्रदीप शर्मा, लव पारीक, हितेश शर्मा, सुनील भटनागर, अनीता पुरोहित, नीलम सोनी द्वारा कार्यक्रम के तहत किए जाने वाले विभिन्न कार्यो को वर्गीकरण के साथ प्रस्तुत किया। ”एक्शन उदयपुर कार्यक्रम” के तहत शहर के किसी भी सार्वजनिक स्थल का नवीनीकरण कार्यों प्रशासनिक अनुमति एवं सहायता से किया जा रहा है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News