एक्शन उदयपुर: द युनिवर्सल स्कूल में पावर पोईन्ट प्रजेन्टेशन

उदयपुर शहर को सुन्दर, स्वच्छ, स्वस्थ बनाने हेतु जन सहभागिता के माध्यम से जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे ''एक्शन उदयपुर कार्यक्रम'' के तहत शहर के फतहपुरा स्थित युनिवर्सल माध्यमिक विद्यालय में गुरुवार को पावर पोइन्ट प्रजेन्टेशन प्रस्तु

 | 
एक्शन उदयपुर: द युनिवर्सल स्कूल में पावर पोईन्ट प्रजेन्टेशन उदयपुर शहर को सुन्दर, स्वच्छ, स्वस्थ बनाने हेतु जन सहभागिता के माध्यम से जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे ”एक्शन उदयपुर कार्यक्रम” के तहत शहर के फतहपुरा स्थित युनिवर्सल माध्यमिक विद्यालय में गुरुवार को पावर पोइन्ट प्रजेन्टेशन प्रस्तुत किया गया। मुख्य आयोजना अधिकारी सुधीर दवे ने बताया कि इस कार्यक्रम में किसी भी प्रोजेक्ट के पंजीकरण कार्य से लेकर प्रशासन के द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सौन्दर्यीकरण कार्यों हेतु सलाह, सहायता एवं सामग्री की सम्पूर्ण जानकारी दी गई। इस अवसर पर प्रधानाचार्य पदमावती, समस्त स्टाफ सहित 250 से अधिक छात्र-छात्रा मौजूद थे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News