एक्शन उदयपुर: प्राध्यापक ने हटाई गाजर घास, निखारी आम सडक

जिला प्रशासन द्वारा आम जनता के सहयोग से शहर को खुबसूरत बनाने हेतु चलाए जा रहे ''एक्शन उदयपुर'' कार्यक्रम के तहत राजकीय फतह उच्च माध्यमिक विद्यालय के 59 वर्षीय प्रदीप कुमार शर्मा प्राध्यापक जीव विज्ञान ने प्रेरणा स्वरूप 700 मीटर आम सडक को कंटीली झाडियां एवं गाजर घास (प्रार्थीनिय

 | 

एक्शन उदयपुर: प्राध्यापक ने हटाई गाजर घास, निखारी आम सडक

जिला प्रशासन द्वारा आम जनता के सहयोग से शहर को खुबसूरत बनाने हेतु चलाए जा रहे ”एक्शन उदयपुर” कार्यक्रम के तहत राजकीय फतह उच्च माध्यमिक विद्यालय के 59 वर्षीय प्रदीप कुमार शर्मा प्राध्यापक जीव विज्ञान ने प्रेरणा स्वरूप 700 मीटर आम सडक को कंटीली झाडियां एवं गाजर घास (प्रार्थीनियम) को जड सहित हटा मुक्त करा सडक को निखार डाला।

मुख्य आयोजना अधिकारी सुधीर दवे ने बताया कि प्राध्यापक प्रदीप शर्मा ने सेक्टर-14 स्थित एफ ब्लॉक में आम सडक के किनारों पर लगी गाजर घास एवं कंटीली झाड़ियों को समूल उखाड कर साफ-सफाई युक्त बनाया।

आम सडक को शर्मा ने युवाओं में जोश बढाते हुए श्रमदान कार्य कर अपने घर के आस-पास के क्षेत्र को विकसित-सुन्दर, स्वच्छ बनाने की क्षेत्रवासियों से अपील की। क्षेत्रवासियों ने भी शर्मा के कार्यो को सराहा एवं क्षेत्र में साफ-सफाई का संकल्प जताकर समर्थन दर्शाया।

एक्शन उदयपुर: प्राध्यापक ने हटाई गाजर घास, निखारी आम सडक

कोई भी व्यक्ति अपने घर के आस-पास के सार्वजनिक स्थल को प्रशासनिक अनुमति से अपने परिचितों के साथ मिलकर सुन्दर, विकसित बनाने का कार्य कर सकता है। दवे ने बताया कि दीपावली का अवकाश होने से आम शहरी द्वारा समूह एवं व्यक्तिगत रूप से कार्यालय समय में सम्पर्क कर सार्वजनिक स्थलों को सुन्दर बनाने हेतु सम्पर्क करते हुए प्रशासन द्वारा हाथो-हाथ कार्यों की स्वीकृति जारी करा आवश्यक सामग्री संबंधित कार्य करने वालों को उपलब्ध कराई जा रही है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News