हरियाणा रोडवेज के इन अधिकारियों-कर्मचारियों पर होगी कार्रवाई ! सरकार का बड़ा फैसला
| Aug 20, 2026, 12:02 IST
Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा के रोडवेज कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा रोडवेज ने बिना पूर्व अनुमति छुट्टी लेने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों पर सख्ती के निर्देश दिए हैं।
जानकारी के अनुसार 17 अगस्त को जारी आदेश के अनुसार कैजुअल लीब समेत किसी भी छुट्टी के लिए सक्षम प्राधिकारी की पूर्व मंजूरी जरूरी होगी। आपात स्थिति में ग्रुप-ए व बी अधिकारी उच्चाधिकारी और ग्रुप-सी व डी कर्मचारी संबंधित जेडिएसटी को उसी दिन फोन या व्हाट्सएप से कारण बताकर सूचित करेंगे।
मिली जानकारी के मुताबिक. बिना अनुमति छुट्टी को अनुशासनहीनता मानकर नियमानुसार कार्रवाई होगी।
