हरियाणा में डिपो से नहीं लिया राशन तो कार्ड पर लगेगा 'ब्रेक', दो लाख कार्ड धारको पर होगा एक्शन
Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा में सरकारी राशन कार्ड बनवाने के बाद छह महीने से एक वर्ष तक डिपो से राशन नहीं उठाने वाले परिवार अब नागरिक संसाधन सूचना विभाग (क्रीड) और खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के रडार पर आ गए हैं। जानकारी के मुताबिक लंबे समय से बायोमीट्रिक हाजिरी दर्ज नहीं कराने और राशन का उठाव नहीं करने वाले परिवारों की प्रदेश स्तर पर छंटनी की जा रही है। ऐसे निष्क्रिय राशन कार्डों को पोर्टल पर फिलहाल ब्लाक किया गया है। विभागीय सूत्रों के अनुमान के अनुसार प्रदेश में करीब डेढ़ लाख से दो लाख राशन कार्ड धारक इस कार्रवाई के दायरे में आ सकते हैं। Haryana News
मिली जानकारी के अनुसार अब विभाग पता लगाएगा कि राशन नहीं उठाने वाले परिवार वास्तव में पात्र हैं अथवा उनकी आर्थिक या निवास संबंधी परिस्थितियां बदल चुकी हैं। इनमें दूसरे शहरों अथवा राज्यों में पलायन कर चुके परिवार भी हो सकते हैं। हालांकि किसी बीमारी, आपात स्थिति या अन्य जायज कारण से राशन नहीं उठा पाने वाले पात्र परिवारों के लिए सुविधा दोबारा शुरू कराने का रास्ता खुला रखा गया है। इसके लिए उन्हें अपनी आय, संपत्ति और पात्रता का दोबारा सत्यापन कराना होगा। ग्रामीण लाभार्थियों को तहसीलदार अथवा नायब तहसीलदार से सत्यापित शपथ पत्र देना होगा। Haryana News
प्रदेश में डेढ़ से दो लाख परिवार जांच के दायरे में
क्रीड व खाद्य आपूर्ति विभाग ने निष्क्रिय कार्ड किए ब्लाक
बायोमीट्रिक रिकार्ड बना छंटनी का आधार
जानकारी के मुताबिक सरकारी डिपो से राशन लेते समय लाभार्थी की बायोमीट्रिक हाजिरी दर्ज होती है। लगातार छह से 12 महीने तक राशन नहीं उठाने वालों का रिकार्ड सिस्टम में सामने आने के बाद निष्क्रिय कार्ड चिह्नित किए गए हैं। Haryana News विभाग का तर्क है कि इससे सरकारी राशन और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ वास्तविक जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाने में मदद मिलेगी।
