पार्टी झंडों को हटाने के विरोध में कलेक्ट्री पहुंचे कार्यकता, एडीएम से धक्का-मुक्की

शहर के विभिन्न चौराहों पर लगे बीजेपी के झंडो को प्रशासन के द्वारा हटाए जाने के विरोध मे आज भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से आज अतिरिक्त जिला कलेक्टर, प्रशासन से मुलाकत की, इस दौरान एडीएम नारायण सिंह के साथ कार्यकताओं द्वारा धुक्का-मुक्की भी हुई।

 | 

भाजयूमों के जिलाध्यक्ष जिनेन्द्र शास्त्री ने बताया कि, गत दिनो भाजयूमों के द्वारा रैली को लेकर सजावट के तौर पर पार्टी के झंडे लगाये गये थे, जिसको जिला कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त के आदेश पर हटवा दिये गये। इसी के विरोध में आज भाजयुमों के द्वारा कलेक्ट्री में नारेबाजी करते हुये जिला कलेक्टर से मिलने पहुंचे।

इस दौरान कलेक्टर से के नही वहां पर एडीएम प्रशासन नारायण सिंह पहुंचे। बातचीत के दौरान कार्यकताओं ने एडीएम से धक्का-मुक्की भी की।

बातचीत के बाद शास्त्री ने बताया कि प्रशासन से बातचीत कर सजावट के तौर पर केसरिया कलर के साधारण झंडे लगाने की अनुमति दी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News