कटारिया के समर्थन में कार्यकर्ताओं ने जलाया सीबीआई का पुतला
शहर विधायक व नेता प्रतिपक्ष गुलाब चन्द कटारिया का सीबीआई चार्जशीट मे नाम आने के बाद भाजपाइयो द्वारा प्रदर्शन जारी

शहर विधायक व नेता प्रतिपक्ष गुलाब चन्द कटारिया का सीबीआई चार्जशीट मे नाम आने के बाद भाजपाइयो द्वारा प्रदर्शन जारी है।
इसी कडी मे शुक्रवार को श्यामा प्रसाद मुखर्जी मण्डल की ओर आर एम वी चोराहे से सूरजपोल तक सीबाआई की शव यात्रा निकाली गयी, जिसके बाद सूरजपोल चौराहे पर सीबीआई के पुतले का दहन किया गया।
भाजपा शहर जिलाध्यक्ष दिनेश भट्ट ने बताया कि सीबीआई द्वारा गुलाब चन्द कटारिया को बेवजह इस मामले मे फंसाया जा रहा है। कांग्रेस सरकार के इशारे पर सीबीआई के द्वारा यह किया जा रहा है।
इसी मुद्दे को लेकर शुक्रवार को भाजयुमो श्यामा प्रसाद मुखर्जी मण्डल, सरदार पटेल मण्डल एवं अम्बेडकर मण्डल की ओर से विरोध प्रदर्शन करते हुए सूरजपोल चौराहे पर सीबीआई का पुतला जलाया गया।
ठोकर चौराहे पर भी युवा मोर्चा, दीनदयाल उपाध्याय व सुन्दर सिंह भण्डारी मण्डल के पदाधिकारियों व कार्यकताओं के द्वारा ओर पुतला फूंका गया। सरकार और सीबीआई के नारे लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच करने व कटारिया को उचित न्याय दिलाने की मांग की।