अभिनेत्री भाग्यश्री ने किया दुर्रिया कपासी की पुस्तक का विमोचन

उदयपुर निवासी उपन्यासकार दुर्रिया कपासी द्वारा लिखित अपनी दूसरी नॉवेल नेवरफाउंड लैंड का विमोचन आज शाम बॉलीवुड अभिनेत्री भाग्यश्री, उदयपुर टेल्स के संस्थापक सलील भंडारी एवं सुष्मिता सिंघा ने पार्क एक्जोटिका रिसोर्ट में किया।

 | 

दुर्रिया कपासी ने बताया कि नेवरफाउंड लैंड उनकी पहली किताब वन्स अपोन ए जिनी का दूसरा भाग है, जहाँ पहली किताब एक मनुष्य और जिन्न की असामान्य प्रेम कहानी और बलिदान को दर्शाती है वही दूसरी किताब नेवरफाउंड लैंड का कथानक एक ऐसे युवक पर केन्द्रित है जो आधा मनुष्य और आधा जिन्न होता है वह कैसे अपनी अद्भुत शक्ति से अपने परिवार और जिन्नों की रहस्यमय दुनिया की रक्षा करता है।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

कपासी ने बताया कि कहानी हर उम्र के पाठक को पसंद आएगी क्यूंकि यह दूसरी किसी भी कहानी से बहुत अलग है. किताब को दिल्ली के संपादक हाफ बेक्ड बीन्स ने पब्लिश किया है और यह अमेजन तथा फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध है। राजेश यादव की पेन्टिग की प्रदर्शन्ी लगी हुई है। जिसे दर्शकों द्वारा सराहा जा रहा है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News