4 हजार करोड़ की लागत से अदाणी यहां बनाने जा रहे नया अस्पताल, 10 हजार को मिलेगा रोजगार

 | 
4 हजार करोड़ की लागत से अदाणी यहां बनाने जा रहे नया अस्पताल, 10 हजार को मिलेगा रोजगार

Udaipur Times, New Delhi : पश्चिम बंगाल के स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे के परिदृश्य में गुरुवार को एक नया और ऐतिहासिक अध्याय जुड़ गया। राज्य के मुख्यमंत्री सुभेंदु अधिकारी ने कोलकाता के न्यू टाउन स्थित बंगाल सिलिकॉन वैली टेक हब में 2,000 बिस्तरों वाले 'अदाणी आरोग्य मंदिर' की आधारशिला रखी। 4,000 करोड़ रुपये के भारी निवेश से बनने वाला यह विश्व स्तरीय प्रोजेक्ट पूर्वी भारत के लिए एक व्यापक स्वास्थ्य इकोसिस्टम के रूप में काम करेगा। 

दावा है कि इससे राज्य के हेल्थकेयर ढांचे की तस्वीर बदल जाएगी। अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी ने स्पष्ट किया कि यह एक गैर-लाभकारी चिकित्सा संस्थान होगा। इसके 1,000 बिस्तर राज्य और केंद्र सरकार की स्वास्थ्य बीमा योजनाओं के तहत पात्र आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए आरक्षित रहेंगे, ताकि गरीब तबके को भी बेहतर इलाज मिल सके।

परिसर में मेडिकल कॉलेज; अमेरिका, सिंगापुर की संस्थाओं से साझेदारी...

अस्पताल परिसर में एक मेडिकल कॉलेज भी होगा। इसमें 150 अंडरग्रेजुएट, 100 से अधिक पोस्टग्रेजुएट और 40 से अधिक सुपर-स्पेशलिस्ट छात्रों को प्रवेश मिलेगा। वैश्विक विशेषज्ञता के लिए अमेरिका की 'मेयो क्लिनिक ग्लोबल कंसल्टिंग' और सिंगापुर की 'सिंगहेल्थ' से साझेदारी की गई है।

पश्चिम बंगाल के सांस्कृतिक धरोहरों को सहेगा अदाणी ग्रुप... औद्योगिक और स्वास्थ्य विकास के साथ-साथ, समूह ने बंगाल की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने के लिए भी गहरी प्रतिबद्धता दिखाई है। साथ ही कोलकाता की विश्व-प्रसिद्ध दुर्गा पूजा को वैश्विक मंच पर प्रमोट भी किया जाएगा।

1 लाख करोड़ का निवेश, विकसित बंगाल का विजन... सीएम अधिकारी ने कहा, 'विकसित भारत 2047 तभी संभव है जब बंगाल का विकास हो। यह सिर्फ एक अस्पताल परिसर नहीं, बल्कि पूरी तरह से इंटीग्रेटेड हेल्थकेयर सिटी होगी, जो देश में मेडिकल टूरिज्म को बढ़ावा देगा।'

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News