राष्ट्रीय शतरंज में अदविका का शानदार प्रदर्शन

द युनाइटेड कर्नाटक चेस एसोसिएशन एवं माण्ड्या चेस अकादमी टुमकुर द्वारा आयोजित 32 वीं राष्ट्रीय अण्डर-7 शतरंज प्रतियोगिता में दिल्ली पब्लिक स्कूल की नन्हीं शातिर अद्विका सरूपरिया ने प्रथम प्रयास में शानदार प्रदर्शन कर सभी को अचंभित किया।

 | 

Click here to Download the UT App

डीपीएस के शारीरिक शिक्षक डाॅ. गजेन्द्र शर्मा ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि अद्विका 16 से 24 जुलाई के मध्य हुए शतरंज प्रतियोगिता में कुल 6 अंक प्राप्त किए। इसमें कर्नाटक की नाव्यश्री, आन्ध्रप्रदेश की मुपन्ना विजया सहसरा, केरल की नीलाम्बरी एम. सन्देश, तमिलनाडू की मृदुला वेल्लामल एन., गुजरात की मेहर चौधरी एवं गोवा की सईजा गुणेश देसाई को हराया। इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्य संजय नरवरिया ने अदविका के सराहनीय प्रदर्शन को सराहा और भविष्य में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News