नशेड़ी को बच्चा चोर समझ पीटा
उदयपुर 22 अगस्त 2019। शहर में कल से बच्चा चोर को पकडे जाने और उसे पीटने की खबर वायरल हो रही है। लेकिन यह खबर पूरी तरह से सही नहीं है। हालाँकि शहर के बेदला क्षेत्र में बुधवार शाम को कुछ लोगों ने महिलाओं के कपड़े पहन कर भीख मांग रहे एक आदमी को बच्चा चोर समझ उसकी धुनाई की यह बात सही है। लेकिन वह कोई बच्चा चोर नहीं बल्कि गांजा पीने का आदि एक नशेड़ी है। गांजे का इंतेज़ाम करने के लिए वह अक्सर महिलाओं के कपड़े पहन किन्नर जैसा बनकर भीख मांगता है।

सुखेर पुलिस थानाधिकारी दुर्गाप्रसाद दाधीच ने बताया कि बेदला में बच्चा चोर पकड़े जाने का वायरल हो रहा वीडियो और खबर पूरी तरह झूठी है। भूपालपुरा के गवरी चौक, कृष्णपुरा निवासी शाकिर पिता नीलू खान गांजा पीने का आदि है। गांजा पीने के लिए वह महिलाओं के कपड़े पहनकर किन्नर बन भीख मांगता है। आज वह बेदला में पहुंच गया।
दरअसल महिला जैसा चेहरा और कद-काठी नहीं होने से क्षेत्र की कुछ महिलाओं को वह संदिग्ध लगा तो क्षेत्रवासियों ने इसे पकड़ लिया। पकड़े जाने पर पता चला कि यह आदमी है तो लोगों ने इसे बच्चा चोर समझ लिया और इसकी पिटाई कर दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और इसे थाने लेकर आयी है। पड़ताल में पूरी कहानी सामने आ गयी और पता चला कि यह अक्सर महिलाओं के कपड़ों में किन्नर बनकर ही घूमता है।
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal