अतिरिक्त जिला कलक्टर देवासी आपदा प्रबंधन व सहायता प्रभारी नियुक्त
उदयपुर जिले के लिए 15 जून से बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष में आपदा प्रबंधन एवं सहायता के लिए अतिरिक्त जिला कलक्टर छोगाराम देवासी को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। कार्यालय दूरभाष नंबर 0294-2413278 है। यह नियंत्रण कक्ष 15 जून से प्रारंभ किया गया है एवं अग्रिम आदेश तक नियमित रूप से चलेगा।

अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) श्री देवासी ने बताया कि प्रथम पारी के लिए तहसीलदार श्री लियाकत हुसैन, द्वितीय पारी के लिए मुख्य आयोजना अधिकारी श्री सुधीर दवे एवं तृतीय पारी के लिए कार्यालय अधीक्षक श्री पन्नालाल रेगर को पारी प्रभारी नियुक्त किया गया है। इमरजेन्सी ऑपरेशन सेंटर का दूरभाष नंबर 0294-2414620 (टोल फ्री1077) है। जिस पर सूचना का आदान-प्रदान किया जायेगा। राज्य स्तरीय ईओसी के दूरभाष नंबर 0141-2227296 (टोल फ्री1077) एवं फेक्स नंबर 0141-2227230 है। राज्य स्तरीय ईओसी प्रभारी अधिकारी श्री विजेन्द्रसिंह विशेषाधिकारी (प्रथम) के मोबाइल नंबर 9414000240 है।