होली के त्यौहार पर रोडवेज द्वारा अतिरिक्त वाहन व्यवस्था
राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम के उदयपुर आगार द्वारा होली के त्यौहार पर यात्री भार के अनुस
राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम के उदयपुर आगार द्वारा होली के त्यौहार पर यात्री भार के अनुसार 12 से 17 मार्च तक 5 अतिरिक्त वाहन की व्यवस्था मय क्रु की जायेगी एवं आगार के अधीनस्थ मार्गों पर 4 चैक पोस्ट लगाई गई है।
उदयपुर आगार के मुख्य प्रबंधक ने बताया कि इन चैक पोस्टों पर सामान्य पारी समय प्रातः 9.30 से 18.00 बजे तक संचालन होगा, जिसमें प्रत्येक चैक पोस्ट पर दो-दो कर्मचारी ड्यूटी देंगे तथा चैक पोस्ट से गुजरने वाले प्रत्येक वाहन का निरीक्षण कर पूर्ण रुप से बुक कराकर प्रस्थान कराएंगे। इस अवधि में उदयपुर आगार के उड़नदस्तों को भी राजस्व रिसाव रोकने हेतु वाहनों का सघन निरीक्षण करने के निर्देश दिए है।