अधिबन भास्करन चेसमेन चेस एकेडमी शतरंज प्रशिक्षण 13 मई से

अधिबन भास्करन चेसमेन चेस एकेडमी द्वारा चेस इन लेकसिटी के तत्वावधान मे शतरंज प्रशिक्षण शिविर मा कर्मा साहु धाम, डागलियो की मंगरी सेलिब्रेशन माॅल के सामने दिनांक 13 मई रविवार प्रातः 8 बजे से प्रारम्भ होगा।

 | 

मुख्य प्रशिक्षक राजेन्द्र तेली ने बताया कि उक्त एकेडमी का उद्घाटन सुपर ग्रेंड मास्टर अधिबन भास्करन, आॅल राजपुताना शतरंज संघ के सचिव अशोक भार्गव, सहसचिव सुनिल भार्गव, जिला खेल अधिकारी ललित सिंह झाला, द्वारा किया गया था।

यह राजस्थान की पहली शतरंज प्रशिक्षण केन्द्र होगा जिसमे शहर के बाहर के प्रशिक्षु के लिए आवास व भोजन व्यवस्था रहेगी जिसमे क्वालीफाइड़ फीड़े इन्स्ट्रक्टर व नेशनल इन्स्ट्रक्टर प्रशिक्षण देंगे। अधिबन भास्करन चेसमेन चेस एकेडमी मे खिलाडियों को नियमित रूप से प्रशिक्षण व अभ्यास हेतु प्रतियोगिताओ का आयोजन किया जाएगा एवं समय-समय पर बडे स्तर के कोच के द्वारा भी प्रशिक्षण दिलवाया जाएगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News