उदयपुर के अधिराजसिंह राठौड़ को राष्ट्रीय स्तर पर कांस्य
उदयपुर के अधिराजसिंह राठौड़ ने शनिवार को नेशनल राइफल शूटिंग प्रतियोगिता में कांस्य पदक प्राप्त

उदयपुर के अधिराजसिंह राठौड़ ने शनिवार को नेशनल राइफल शूटिंग प्रतियोगिता में कांस्य पदक प्राप्त किया है। अधिराज ने यह पदक दिल्ली के डॉ. करणीसिंह शूटिंग रेंज में 19 से 22 दिसंबर तक आयोजित हुई 56वीं नेशलन राइफल शूटिंग चेम्पियननशिप में हासिल किया।
राजसमंद राइफल एसोसिएशन के अध्यक्ष राघवेन्द्रसिंह राठौड ने बताया कि इस प्रतियोगिता में देशभर के 150 शूटरों ने भाग लिया। इसमें कर्नाटका के जी.एस. शरण ने 125 में से 112 क्ले टार्गेट शूट कर गोल्ड मेडल प्राप्त किया। उत्तरप्रदेश के मोहम्मद सयीस ने 125 में से 100 क्ले शूट कर सिल्वर तथा अधिराजसिंह राठौड़ ने 125 में से 100 क्ले शूट कर कांस्य पदक प्राप्त किया। राघवेन्द्रसिंह ने बताया कि अधिराजसिंह व मोहम्मद सयीस में सिल्वर को लेकर कड़ा मुकाबला हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि एनआरएआई प्रेसीडेंट रनीन्दर सिंह एवं पटियाला के रणधीर सिंह ने विजेताओं को पदक प्रदान किए।।