आदिनाथ भगवान की निकली भव्य शोभायात्रा


आदिनाथ भगवान की निकली भव्य शोभायात्रा

तीन दिवसीय विधान प्रारम्भ, हजारों इन्द्र-इन्द्राणियों ने लिया भाग तीन दिवसीय महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव प्रारम्भ 24 तीर्थकरों पर हुई 90 भजनों की प्रस्तुति

 

आदिनाथ भगवान की निकली भव्य शोभायात्रा

श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन चेरिटेबल टस्ट हिरणमगरी से 11 द्वारा भक्तामर वाले बाबा डॉ. मुनि प्रणाम सागर महाराज के सानिध्य में नगर निगम प्रागंण टाउनहॉल में चार दिवसीय भगवान महावीर का जन्मकल्याण एवं महाभिषेक महोत्सव के आयोजन के साथ ही तीन दिवसीय 1008 श्रीपाल मैना सुन्दरी पात्रों द्वारा सिद्धचक्र महामण्डलाराधना विधान से हुई। जिसमें 2 हजार से अधिक इन्द्र-इन्द्राणियों ने विधान के प्रथम दिन का लाभ लिया। टाउनहॉल में प्रातः साढ़े आठ बजे ध्वजारोहण, 9 बजे मण्डल उद्घाटन, सकलीकरण एवं अन्य धार्मिक क्रियाएं आयेाजित हुई। जिसके तहत लाभार्थी परिवारों सहित इन्द्र-इन्द्राणियों ने भगवान आदिनाथ का संगीतमय मत्रोंच्चार के साथ क्षीरसागर जल, इक्षुरस, घृत, दूध, सर्वेश धारा, चार कलश की धारा का भगवान आदिनाथ का भव्य महाभिषेक किया गया। टस्ट के अध्यक्ष अशोक शाह ने बताया कि अभिषेक के बाद भगवान को चंदन का लेपल कर पुष्प एवं गुलाल की वर्षा की गई। विधान का क्रार्यक्रम प्रतिष्ठाचार्य ने सम्पन्न कराया।

आदिनाथ भगवान की निकली भव्य शोभायात्रा

समारोह में मुनि डॉ. प्रणामसागर महाराज की प्रेरणा से इन्द्र-इन्द्राणियों ने शान्तिधारा की बोलियां बोल कर भगवान आदिनाथ का शान्तिधारा अभिषेक किया। टाउनहॉल का पूरा पाण्डाल इन्द्र-इन्द्राणियों के केसरिया रंग से रंगा हुआ था। मुनि प्रणामसागर महाराज ने शान्तिधारा लाभार्थियों के साथ शान्तिधारा का आयोजन सम्पन्न कराकर देश में सुख शान्ति स्थापना की कामना की। विधान के बाद मुनि के प्रवचन हुए।

कार्यक्रम संयोजक जयन्तीलाल रजावत ने बताया कि इससे पूर्व हिरणमगरी से.11से भगवान आदिनाथ की भव्य शोभायात्रा निकली। जिसमें हजारों श्रावक-श्राविकाओं ने भाग लिया। शोभायात्रा में एक बैण्ड, 15 बग्गियंा, 1 हाथी, 5 घोड़े शामिल थे। पालकी में आदिनाथ भवन से भगवान आदिनाथ को टाउनहॉल प्रांगण लाया गया। आज रात्रि को शहर की महिला मण्डलों द्वारा सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। आदिनाथ भगवान की निकली भव्य शोभायात्रा

24 तीर्थकरों पर हुई 90 भजनों की प्रस्तुति

आराधना महिला मंच द्वारा महावीर जन्म के उपलक्ष में आज से मालदास स्टीट स्थित आराधान भवन नूतन उपासरा में तीन दिवसीय कार्यक्रम प्रारम्भ किये गये। प्रथम दिन महिलाओं के लिए तम्बोला गेम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि श्रीमती सुशीला सावनसुखा, विशिष्ठ रेशमा शाह, अचिता शाह,कविता मोदी थी।

मंच की अध्यक्ष उषा बोेर्दिया ने बताया कि तम्बोला में पांच  सौ से अधिक महिलाओं भगा लिया। जिसमें महावीर के रंग सगीत के संग में सगीतकार विनीत जैन ने 24 तीर्थंकरों पर 90 भजनों की प्रस्तुति दी गई।

आदिनाथ भगवान की निकली भव्य शोभायात्रा

उन्होंने ने बताया कि तम्बोला का प्रथम पुरूस्कार मधु वर्डिया,द्वितीय दीपिका बालिया,तृतीय मंजू पोखरना को दिया गया। मंच की संरक्षिका उर्मिला भण्डारी ने बताया कि इसके अलावा तम्बोला में विभिन्न स्तरों पर विजेताओं को पुरूस्कृत किया गया। शशि चव्हाण भी विजेता रही। श्रीमती बोर्दिया ने बताया कि मण्डल की बहनें सपना भण्डारी,डिपंल एवं डोली ने जन्मकल्याणक पर नृत्य प्रस्तुत किया। अंत में साध्वी कीर्ति रेखाश्री ने जन्मकल्याणक की विवेचना करते हुए सभी जैनियों को धार्मिक ज्ञान दिया। 15 तारीख को वैय्यावच्छ समिति का गठन कर बहिनों की अलग वाहिनी बनाने की प्रेरणा दी। अंत में 7 अप्रेल को बच्चों की चित्रकला एवं 8 को बच्चों की प्रतियोगिता आयोजित होगी।

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal

Tags